ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा :बेगूसराय सड़क हादसे में युवक की मौत, CCTV फुटेज आया सामने।

बेगूसराय की सड़क पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। आज शुक्रवार को NH-31 फोरलेन पर ट्रैक्टर ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। एक युवक की मौत हो गई है। इसका वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि ट्रैक्टर जा रहा था। तभी बाइक सवार युवक साइड से निकालने के चक्कर में ट्रैक्टर से ठोकर खाकर एनएच पर गिर गया। आसपास से लोग गुजरते रहे, लेकिन किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। थोड़ी देर बाद लोग मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर गंभीर हालत में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना सिंघौल थाना क्षेत्र में अंग्रेजी ढ़ाला अमरौर के पास की है। मृतक की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा निवासी उमेश प्रसाद सिंह के बेटे अभिषेक कुमार उर्फ केशव (30) के रूप में की गई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

बताया जा रहा है कि सेवानिवृत्ति जवान उमेश प्रसाद सिंह बेगूसराय के निराला नगर में रहते हैं। उनका बेटा अभिषेक कुमार उर्फ केशव आज घर चमथा से बेगूसराय के लिए चला। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। थोड़ी देर बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से अस्पताल पहुंचा, फोटो-सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। जिसके बाद पहचान हो सकी है।

फिलहाल, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Darbhanga Office: