समस्तीपुर में अज्ञात वाहन ने रौंदा, युवक की मौत:आक्रोशित लोगों ने एनएच किया जाम।

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र एनएच-122 बी के कल्याणपुर 3 मुहानी के पास शुक्रवार दोपहर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के खेसराहा गांव निवासी जगलाल राय के बेटे भिखो राय (30 के रूप में की गई है।

स्थानीय लोगों ने NH-122 B को जाम कर दिया। जाम के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क जाम कर रहे लोग मुआवजे की मांग करने लगे। बाद में मौके पर पहुंची मोहिउद्दीन नगर थाने की पुलिस ने लोगों को समझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। ‌

आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम।
परिजन के आवेदन पर केस होगा

ग्रामीण रंजन कुमार ने कहा कि भिखो‌ राय अपनी भांजी की शादी को लेकर अगुवाई करने के लिए अपनी बहन के यहां मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के ततारपुर गांव के नारायणपुर बस्त जा रहे थे। इसी दौरान कल्याणपुर बस्ती 3 मुहानी के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी।

मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

मोहिउद्दीन नगर थाना अध्यक्ष गौरव प्रसाद ने कहा कि अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत हुई है। शव को जब्त कर लिया गया है। पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना को लेकर परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

 

Darbhanga Office: