बिहार में बेखौफ बदमाश, स्कूल जा रहे शिक्षक को मारी गोली।

जांच में जुटी पुलिस

डॉक्टर के अनुसार 2 गोली कमर में लगी है, ज्यादा खून बह जाने की वजह से शिक्षक की हालत गंभीर बनी हुई है, फिलहाल उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. घायल शिक्षक की पहचान अररिया जिले के भरगामा थाना अंतर्गत टपड़ा टोला वार्ड 12 निवासी मो. वासीफ के पुत्र शिक्षक मु. जुनेद आलम के रूप में हुई है. वे जानकीनगर के मध्य विद्यालय चैनपुरा के शिक्षक हैं. घटना की सूचना पर पहुंची जानकीनगर थाना पुलिस छानबीन में जुट गई है.

Darbhanga Office: