आज मंत्री देंगे अवार्ड : एपीएचसी मधुबनी की एएनएम सपना कुमारी को मिलेगा नाइटेंगिल अवार्ड।

जिले के कई स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। सदर अस्पताल परिसर स्थित जीएनएम कॉलेज के महिला छात्रावास में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से हुई। इसके बाद नर्सिंग स्टाफ ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

 

पूरे हॉल में तालियों की गूंज सुनाई दी। कार्यक्रम में फ्लोरेंस नाइटिंगेल की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर डॉ. मुकेश कुशवाहा, प्राचार्य पैरामेडिकल संस्थान, संतोष तालिकोटी, प्राचार्य एएनएम संस्थान, प्रियंका सुमन भारती, प्राचार्य जीएनएम संस्थान, सोनाली वत्स, मीना लाल, मैरी नीला सोरेन, वरिष्ठ लिपिक संजय यादव और सभी एएनएम जीएनएम छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित किया गया।

 

इसके बाद सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। इस दौरान लोगों को नर्सिंग स्टॉफ के द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी गई। शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रबंधक संध्या कुमारी ने बताया िक आज के दिन हमलोग स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली नर्स को सम्मानित करते हैं। क्योंकि इनकी बदौलत ही स्वास्थ्य केंद्रों का बेहतर संचालन हो पाता है। चिकित्सकों के साथ-साथ उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के कारण ही मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिलता है।

सपना को 10 हजार नकद मेडल व प्रमाणपत्र मिलेगा राज्य स्वास्थ्य समिति ने एपीएचसी मधुबनी की एएनएम सपना कुमारी के बेहतर कार्य को देखते हुए नाइटेंगिल अवार्ड के लिए चयन किया है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय मंगलवार को सपना को 10000 रुपए नकद, मेडल व प्रमाण पत्र देकर पटना में सम्मानित करेंगे। एएनएम सपना ने बताया िक नर्सिंग का कार्य सेवा भावना से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि वे चिकित्सकों की निगरानी में स्वास्थ्य संस्थान में कार्य करती हैं। वहीं आवश्यकता पड़ने पर जागरूकता कार्यक्रम, टीकाकरण, मेडिकल कैंप में लोगों की रक्तचाप, शुगर, वजन, आदि जांच करती है।

 

हाई बीपी, शुगर से बचाव की जानकारी लोगों को देती है। ताकि समाज के लोग स्वस्थ रहें। उन्होंने बताया की कोरोना काल में भी कई मरीजों को घर जाकर चिकित्सकीय निगरानी का कार्य, दवा पहुंचाना, जैसे कार्य किया है। जाड़ा, गर्मी, बरसात में भी अपना ड्यूटी मुस्तैदी पूर्वक करती हूं। जिसके कारण लोगों के द्वारा भी मान सम्मान मिलता है। बच्चों की सेवा, टीकाकरण कार्य करने पर आत्मिक खुशी महसूस होती है।

 

Darbhanga Office: