बिहार में नहीं थम रही हर्ष फायरिंग, जहानाबाद में दो को लगी गोली, एक की मौत।

बिहार में तमाम सख्ती के बावजूद हर्ष फायरिंग का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बेखौफ लोग सरेआम गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं. आये दिन हर्ष फायरिंग में किसी के मरने या घायल होने की खबरें आ रही हैं.

 

जहानाबाद. बिहार में इन दिनों शादियों का मौसम है. इस दौरान गाहे- बगाहे हर्ष फायरिंग की खबरें आती रहती हैं. हर्ष फायरिंग का ताजा मामला जहानाबाद से है. जहानाबाद जिले में हर्ष फायरिंग की वजह से एक नाबालिग छात्र की मौत हो गई है. इस हर्ष फायरिंग में एक अन्य छात्र के घायल होने की सूचना है. इस माह जिले में हर्ष फायरिंग की यह दूसरी घटना है जिसमें लोगों को गोली लगी है. बताया जा रहा है कि घोशी थाना क्षेत्र के कोरमा में देर रात हर्ष फायरिंग की वारदात हुई थी. हर्ष फायरिंग में गोली लगने के बाद युवक को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया था. इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई हैं.

Darbhanga Office: