घैलाढ़ की टीम ने मधेपुरा को 10 रन से हराया, जीता केबीसी क्रिकेट टूर्नामेंट।

चित्ती पंचायत के चिकनैटवा गांव के ऐतिहासिक मैदान पर चल रहे केबीसी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला में घैलाढ़ टीम बनाम मधेपुरा टीम के बीचटॉस उछाला गया। स्थानीय टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करके स्थानीय टीम ने कुल 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 180 रन बनाया। मधेपुरा टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 ओवर में 8 विकेट खोकर मात्र 170 रन ही बना पाई।

स्थानीय टीम ने कुल 10रन सेजीत दर्ज कर ली, वही टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि राजद नेता इंजीनियर प्रणव प्रकाश व डॉक्टर गोरी शंकर, पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि सुशील यादव, शिक्षक नागेश्वर मेहता, शिक्षक सतनारायण मेहता व युवा क्रान्तिकारी पप्पू कुमारनेविजेता टीम को शील्ड एवं 5100 का पुरस्कार और उपविजेता टीम को शील्ड एव 3100 का पुरस्कार दिया। मौके परकमेंटेटर मनोज कुमार यादव, नवरत्न कुमार, गौरव कुमार, आरके जोशी, तूफानी यादव कृष्णा दीक्षित, जय कुमार, सनोज कुमार आदि मौजूद थे।

 

Darbhanga Office: