‘पाकिस्तान का जन्म भारत से हुआ है, मरना तय है’:समस्तीपुर में आनंद मोहन बोले।

समस्तीपुर में पूर्व सांसद आनंद मोहन ने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिसका जन्म हुआ है, उसकी मौत निश्चित है। पाकिस्तान का जन्म भारत से हुआ है, इसलिए उसका मरना तय है। भारतीय सेना पर हमें गर्व है। हमारी सेना आतंकियों को घर में घुसकर मारती है। युद्ध के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है।

पाकिस्तान मिसाइल से हमला कर रहा है। भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दे रही है। पूरा विश्व देख रहा है। यह 1 दिन की तैयारियों का परिणाम नहीं है। इसके लिए भारत ने लंबे समय से तैयारी की है। ऑपरेशन सिंदूर में शामिल जवानों को मैं सलाम करता हूं। यह ऑपरेशन माता और बहनों को समर्पित है ।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने समर्थकों के साथ पूर्व सांसद आनंद मोहन।
आम जनता से दरभंगा आने की अपील

बता दें, पूर्व सांसद आनंद मोहन पिछले कई दिनों से समस्तीपुर में हैं। जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।17 मई को दरभंगा में आयोजित महान स्वतंत्रता सेनानी सूरज नारायण सिंह की स्मृति सभा में लोगों से पहुंचने की अपील कर रहे हैं। शनिवार को गोपालपुर समेत कई पंचायतों का उन्होंने भ्रमण किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला परिषद के उपाध्यक्ष ठाकुर उदय शंकर सिंह, बीजेपी नेता अविनाश सिंह चंदेल, बीजेपी उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा समेत कई समर्थक मौजूद थे।

 

Darbhanga Office: