समस्तीपुर में बीए की छात्रा 5 दिन से लापता:कॉलेज फॉर्म भरने गई थी, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका।

समस्तीपुर के वारिसनगर थाना क्षेत्र की 20 साल की छात्रा तामजिद प्रवीण 2 मई से लापता है। वह एसएमआरसी कॉलेज में बीए पार्ट थर्ड की छात्रा है। तामजिद की मां हुस्नो बेगम ने बताया कि उनकी बेटी 2 मई को सुबह 10 बजे कॉलेज में परीक्षा फॉर्म भरने गई थी। दोपहर में फोन पर बात हुई तो उसने कॉलेज से घर लौटने की बात कही।

शाम 3 बजे आखिरी बार बात हुई, तब वह मुक्तापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। उसके साथ उसकी सहेली कोमल भी थी। इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। हुस्नो बेगम ने उसी रात वारिसनगर थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि कोमल ने एक मोबाइल नंबर भेजा था, जिस पर तामजिद की किसी युवक से बातचीत करतीं थी ।

संदिग्ध मोबाइल नंबर अब बंद

परिवार को आशंका है कि उसी युवक ने अपहरण किया है। तामजिद के मामा मोहम्मद जमील ने बताया कि कोमल से पूछताछ की गई, लेकिन उसने युवक की पहचान बताने से मना कर दिया। संदिग्ध मोबाइल नंबर अब बंद आ रहा है।

सदर एसडीपीओ विजय महतो ने बताया कि मामले की जांच जारी है। प्राथमिक जांच में यह प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। पुलिस मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है और जल्द ही स्टूडेंट की बरामदगी की उम्मीद है।

 

Darbhanga Office: