ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने के बाद खुशी है. इसी बीच बिहार में महिलाओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
पहलगाम हमले का भारत ने लिया बदला
पटना: पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारत ने पाकिस्तान से बदला ले लिया है. ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकी ठिकानों को भारत की वायु और थल सेना ने मिट्टी में मिला दिया है. इसी बीच इस कार्रवाई पर बिहार के लोगों में खुशी है. खासकर महिलाएं ऑपरेशन सिंदूर को महिलाओं का बदला बता रही हैं.
नौ आतंकी ठिकानों पर भारत का अटैक:बता दें किभारत ने बदला लेते हुए पहलगाम हमले का 7 मई 2025 को आधी रात में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाकिस्तान के 9 आतंकी अड्डों पर एयर स्ट्राइक की. जिन आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया गया है, उनमें मुरीदके और बहावलपुर मुख्य रूप से शामिल है. ये सभी आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ हैं.
पहलगाम हमले के बाद भारत का पाकिस्तान पर अटैक
”पाकिस्तान के खिलाफ जो कार्रवाई की गई, उससे हमारे कलेजे में ठंडक पहुंची है. आतंकियों ने मां बहनों का सुहाग उजाड़ा था और अब उन्हें सबक सिखाया गया है. आने वाले दिनों में पाकिस्तान अगर दुस्साहस करे, तो उसे नक्शे से मिटा देना चाहिए”.प्रज्ञा, स्थानीय निवासी
आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई से महिलाओं में सबसे ज्यादा खुशी
बैसरन घाटी में आतंकवादियों ने किया था हमला:22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकवादियों ने सैलानियों पर हमला कर दिया था. आतंकवादियों ने 26 सैलानियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे. आतंकी हमले के बाद देश के लोगों में बदला लेने की आग थी.
खुशी से झूमते नजर आए
”जिस तरीके से आतंकवादियों ने धर्म पूछकर मारा था और हमारी मां बहनों का सुहाग उजाड़ा था. उस सिंदूर का बदला हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है. आज पाकिस्तान से जो बदला लिया गया है, उसकी हमको बहुत खुशी है. उस खुशी का हम वर्णन नहीं कर सकते हैं”. सोनी मिश्रा, स्थानीय निवासी
सभी के चेहरों पर खुशी की लहर
राजधानी में मॉक ड्रील की तैयारी:पटना के लोग मॉक ड्रील को लेकर तैयारी कर रहे थे और ब्लैकआउट की बात की जा रही थी, लेकिन ब्लैक आउट से पहले ही भारत की ओर से बड़ी कार्रवाई हुई और कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया.
बिहार में खुशी की लहर:भारत सरकार की कार्रवाई के बाद लोग और बड़ी कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं. सुबह घर से मॉर्निंग वॉक और व्यायाम के लिए निकले लोगों ने जब 9 आतंकी अड्डों के मिट्टी में मिलने की खबर सुनी,तो वो खुशी से झूमते नजर आए.
स्थानीय लोगों को बड़ी कार्रवाई की उम्मीद
”हमने पहलगाम का बदला लिया है और अगर पाकिस्तान गड़बड़ी करे, तो और भी कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. पीएम मोदी की इस कार्रवाई से हम बहुत खुश हैं”.स्थानीय निवासी