समस्तीपुर में पंचायत भवन के निर्माण पर विवाद:शिलान्यास के 10 दिन बाद काम बंद, गुस्साए ग्रामीणों में किया प्रदर्शन।

समस्तीपुर के शिवाजीनगर प्रखंड में पंचायत सरकार भवन का निर्माण विवादों में घिर गया है। रहियार उत्तर पंचायत के वार्ड-12 में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुनियादपुर परिसर में 2.97 करोड़ रुपए की लागत से भवन का निर्माण प्रस्तावित है।

25 अप्रैल 2025 को शिलान्यास के बाद निर्माण काम शुरू हुआ। लेकिन कुछ दिनों में ही काम रोक दिया गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को निर्माण स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीण रामचंद्र यादव ने बताया कि यह जमीन 1959 में दान में दी गई थी। इसमें ग्राम कचहरी की 21 डिसमिल जमीन भी शामिल है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर काम जल्द शुरू नहीं हुआ तो वे प्रखंड से जिला स्तर तक आंदोलन करेंगे।

एनओसी और सरकारी राशि स्वीकृत

संवेदक नीरज कुमार ने बताया कि काम के लिए एनओसी और सरकारी राशि स्वीकृत हो चुकी है। कुछ ग्रामीणों की ओर से जमीन पर अतिक्रमण के कारण काम रोकना पड़ा है। अंचलाधिकारी वीणा भारती ने जानकारी दी कि कुछ ग्रामीण चाहते हैं कि निर्माण बेला चितौरा गांव में हो। इसी विरोध के कारण काम रुका है। उन्होंने चिह्नित जमीन विभाग को सौंप दी है। अब आगे की विभाग विभाग कार्रवाई करेगा।

ग्रामीणों का आरोप है कि बिना एस्टीमेट बोर्ड लगाए निर्माण काम शुरू किया गया। साथ ही किसी बिचौलिए के हस्तक्षेप से काम बाधित हुआ है।

 

Darbhanga Office: