समस्तीपुर में आकाशीय बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत:खेत में मिला शव।

समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से बुजर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया है। मृतक की पहचान पतैलिया निवासी उदगार चौरसिया(60) के तौर पर हुई है।

परिजनों ने बताया कि रविवार को शाम के समय खेत देखने गए थे। इस बीच बारिश शुरू हो गई। जब तक सुरक्षित स्थान पर जाते, तब तक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। झुलने से उनकी मौत हो गई। बारिश खत्म होने के बाद हमलोग खोजने निकले। खेत में शव पड़ा हुआ था। मौत की खबर सुनते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। सभी को रो-रोकर बुरा हाल है।

छानबीन में जुटी पुलिस

विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि वज्रपात की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घटना को लेकर एक यूडी केस दर्ज किया जा रहा है।

 

Darbhanga Office: