बिहार में फ्रंटफुट पर खेलेगी कांग्रेस, तेजस्वी को दिल्ली बुलाकर दिए संकेत।

कांग्रेस ने तेजस्वी यादव को दिल्ली बुलाकर बिहार में अपनी अगुवाई साफ कर दी है. राहुल गांधी और तेजस्वी की मुलाकात के बाद सीएम चेहरे पर अनिश्चितता छा गई है. आरजेडी पहले सीएम फेस पर तेजस्वी की बात कर रही थी लेकिन अब उसके बोल अलग हैं. बीजेपी और जेडीयू ने इस पर तंज कसा है. बिहार में फ्रंटफुट पर खेलेगी कांग्रेस, तेजस्वी को दिल्ली बुलाकर दिए संकेत राहुल गांधी और तेजस्वी यादव

 

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव को दिल्ली बुलाकर कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वो बिहार में फ्रंटफुट पर खेलेगी. महागठबंधन की पटना में होने वाली बैठक के पहले मंगलवार को राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मुलाकात हुई. पहले कांग्रेसी लालू के दरबार में चुनावी मुद्दों को सुलझाने जाया करते थे. तो लालू का पलड़ा भारी रहता था. अब बदली कार्यशैली से कांग्रेस, आरजेडी से अपने टर्म पर मोलभाव करने के मूड में है.

Darbhanga Office: