मधुबनी: बासोपट्टी थाना क्षेत्र के कलना जाने वाले सड़क के पेट्रोल पंप के निकट अज्ञात चार पहिया वाहन के चपेट में आने से युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।
मृतक युवक की पहचान मोहन राय के पुत्र दिलीप राय बासोपट्टी निवासी के रूप में किया गया है।
बताया जा रहा है कि युवक कतहरवा गाँव में अपने फुआ के यहां घरवास कार्यक्रम में शामिल होने आया था। युवक घरवास कार्यक्रम में शामिल होने बाद के बाइक से अपने घर आ रहा था।इसी दौरान अज्ञात चार पहिया ने बाइक में टक्कर मार कर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही बासोपट्टी थाना ने युवक को आनन- फानन में बासोपट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया।जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने कागजी करवाई के बाद मृतक युवक को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। इस घटना को लेकर मृतक के पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।