पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर, गश्ती के दौरान पकड़े गए अपराधी ने की फायरिंग; एक घायल।

बिहार की पुलिस इन दिनों एक्शन मोड में नजर आ रही है। डीजीपी के निर्देश के बाद अब अपराधियो के साथ किसी भी तरह की बार्गेनिंग का खेल नहीं चल रहा है बल्कि यहां भी अब यूपी के तर्ज पर एनकाउंटर किए जा रहे हैं। अब कुछ ऐसा ही मिलता-जुलता मामला सहरसा से सामने आया है। यहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है और इस घटना में एक चौकीदार घायल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, सहरसा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में एक चौकीदार घायल हो गया। यह घटना बसनही थाना क्षेत्र की है। थानाध्यक्ष बलवंत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम इमजमाल संथाल टोला के पास गश्ती कर रही थी।गश्ती के दौरान पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ा। इसी दौरान अपराधी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। दो राउंड की गोलीबारी में एक गोली चौकीदार राजेंद्र पासवान के बांह में लगी।

वहीं,अपराधी मौका देखकर फरार हो गया। इसके बाद घायल चौकीदार को तत्काल सहरसा सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि गोली अभी भी उनके हाथ में फंसी हुई है।

Darbhanga Office: