समस्तीपुर में एक-दूसरे को जिंदा जलाने का प्रयास:दो झुलसे।

समस्तीपुर जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र के हजपूरवा वार्ड नंबर 15 में जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक दूसरे पर पेट्रोल फेंक कर जिंदा जलाने का प्रयास किया। इस घटना में गांव के ही विजय कुमार महतो और भज्जू पोद्दार गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद DMCH रेफर कर दिया गया, जहां दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

जख्मी विजय की मां ने बताया कि जमीन को लेकर पड़ोसी भज्जू पोद्दार से लंबे समय से विवाद है। इसे सुलझाने के लिए कई बार पंचायत भी बैठी, लेकिन समाधान नहीं निकला। उन्होंने आरोप लगाया कि विजय टहलने के लिए सुबह करीब 6 बजे घर से निकला था। इसी दौरान भज्जू पोद्दार और उनकी पत्नी फूल देवी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसके शरीर पर पेट्रोल उड़ेलकर जिंदा जलाने का प्रयास किया।

इसी मकान को लेकर दोनों के बीच चल रहा है विवाद।
पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

दूसरी ओर, जख्मी भज्जू पोद्दार ने विजय पर उनके शरीर पर पेट्रोल उड़ेलकर जिंदा जलाने के प्रयास का आरोप लगाया।

 

उन्होंने बताया कि विवादित संपत्ति की चाबी पंच बने युवक के पास थी। उसने विपक्षी पक्ष को चाबी दे। आरोप है कि सुबह रास्ते से गुजरते वक्त उन्होंने देखा कि कमरा खुला था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को PHC पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने दरभंगा के DMCH रेफर कर दिया। DMCH के इमरजेंसी विभाग की क्रिटिकल केयर यूनिट में पुलिस के पहरे के बीच दोनों का इलाज हो रहा है। दोनों के शरीर पर गंभीर जख्म हैं। घायल विजय महतो करूआ निवासी तेज नारायण महतो का बेटा है। चकमेहसी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Darbhanga Office: