समस्तीपुर में चैत नवरात्र पर निकाली गई कलश शोभायात्रा:3,101 कन्याओं ने लिया भाग।

समस्तीपुर जिले में चैत नवरात्र को लेकर जगह-जगह कलश शोभायात्रा निकाली गई। नवरात्र के पहले दिन माता शैलपुत्री का पूजा-अर्चना की गई। जिले के वारिसनगर के रहुआ खानपुर माई स्थान से 3,101 कन्याओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। माई स्थान मंदिर परिसर से निकली कलश शोभा यात्र गांव के तलाब से कलश में जल भर कर प्रखंड मुख्यालय चौक, बाजार, प्रखंड कार्यालय परिसर, हनुमान मंदिर के सामने होते हुए वापस मंदिर परिसर में कलश स्थापित किया।

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन

धुरलख पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर मे 201 कन्या, सतमलपुर आजाद चौक स्थित शिव मंदिर में 251 कन्याओं और भादो घाट मंदिर परिसर से 501 कन्याओं ने कलश स्थापित किया। वहीं आचार्य श्री गोपाल मिश्र, ने मंदिर के मुख़्य यजमान विजय कुमार ठाकुर व, सरोज कुमार के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन कराया गया। साथ ही शिव मंदिर में रुद्राभिषेक और आरती पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

इस मौके पर रोहुआ पश्चिमी मुखिया वशिष्ठ राउत, मनियारपुर मुखिया अरविंद साह, समाजसेवी अमित कुमार राय, पूजा समिति के अध्यक्ष प्रमोद शंकर शरण ठाकुर, राजेश कुमार ठाकुर, अश्विनी कुमार धीरज, कपिल ठाकुर ,भादो पूजा समिति अध्यक्ष सहित दर्जनों ग्रामीणों मौजूद रहे। वहीं वारिसनगर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार, प्रशिक्षु दारोगा खुशबू कुमारी सहित अन्य पुलिस बल भी मुस्तैद थी।

 

Darbhanga Office: