समस्तीपुर में आग लगने से 22 घर जलकर राख:खाना बनाने के दौरान चूल्हे से उठी चिंगारी, 10 लाख से अधिक का नुकसान।

समस्तीपुर जिले के तेतारपुर पंचायत के नारायणपुर गांव के वार्ड तीन मोहल्ला में शनिवार सुबह आग लग गई। इस अगलगी में 22 घर जलकर राख हो गए और 10 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने घटना जानकारी अग्निशमन टीम को दी।

मौके पर पहुंची दो थाना की दमकल टीम 2 घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाई। हालांकि अबतक मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

खाना बनाने के दौरान उठी चिंगारी से लगी आग

स्थानीय ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि सुबह तेज पछिया हवा चल रही थी। गांव के ही विश्वनाथ पंडित के घर खाना बन रहा था, उन्हीं के घर से चिंगारी उठी। विश्वनाथ पंडित का घर धूं-धूं कर जलने लगा। देखते ही देखते गांव के अमरजीत पंडित, संजीत पंडित, अभिषेक पंडित, जितेंद्र पंडित, रितेश पंडित, शिवकुमार पंडित, रामपति देवी, गणपति देवी समेत 22 से अधिक लोगों का घर जलकर राख हो गया।

अगलगी की सूचना पर जुटे गांव के लोगों ने निजी दमकल आदि से आग बुझाने शुरू किया। इसी दौरान दमकल टीम और स्थानीय थाना को भी सूचना दी गई। सूचना पर मोहिउद्दीन नगर और पटोरी से पहुंची दमकल टीम में करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी की घटना में घर में रखना अनाज कपड़ा, नकद आदि बड़ी संख्या में सामान जल गया।

मौके पर पहुंची दमकल टीम आग बुझाने का काम करते हुए।
प्रतिनिधियों से मिली पीड़ित परिवार को राहत सामग्री

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत प्रखंड प्रशासन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों ने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया है। स्थानीय विधायक राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों के बीच चूड़ा गुड़ बर्तन आधी रात सामग्री उपलब्ध कराया है।

वहीं प्रखंड प्रशासन की ओर से भी पीड़ित परिवारों को तत्काल पन्नी आदि उपलब्ध कराने को कहा गया है।

Darbhanga Office: