बिजली की चिंगारी ने जलाई कई एकड़ में लहलहाती गेहूं की फसल, किसान हताश।

बिहार के बेगूसराय में आग का तांडव देखने को मिला है, जहां गेहूं के खेत में लहलहाती कई एकड़ फसल जलकर राख हो गई है. जिससे किसानों में हाहाकार मचा हुआ है ।

 

बिहार के बेगूसराय जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां से लगातार आग का तांडव देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में एक बार फिर भीषण आग लगने से खेत में लगे कई एकड़ गेहूं का फसल जलकर राख हो गया है. इस अगलगी के बाद किसानों में हड़कंप मच गया है. किसान हताश होकर त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहे हैं. यह पूरा मामला लाखो थाना क्षेत्र के भैरवार स्थित लोदीपुर के पास की है. बताया जा रहा है कि बिजली की चिंगारी के कारण गेहूं खेत में भीषण आग लग गई.

 

आग लगने के बाद वहां पर मौजूद किसानों ने अपने स्तर से आग को बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग ने काफी कम समय में इतना विकराल रूप ले रखा था कि गेहूं का फसल पूरी तरह से जलकर राख हो गया. खेत में लहलहाती गेहूं का फसल जलकर राख हो गया है. फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मी के टीम को दी है. सूचना मिलते ही मौके पर दमकल करने की टीम पहुंचकर आग बुझाने में लगे हुए हैं.

 

बता दें कि बीते दिन 27 मार्च, दिन गुरुवार को राज्य के कई जिलों में आग ने तांडव मचाया. हुई आगजनी की घटना से किसान, व्यापारी समेत आम लोगों को भारी नुकसान हुआ. नवादा जिले में पान और गेहूं की 5 बीघा जमीन पर अचानक आग लग गया और फसल जलकर पूरी तरह राख में तब्दील हो गया. दूसरी आगजनी की घटना सीवान जिले में हुई, जहां बसंतपुर थाना क्षेत्र में झोपड़ीनुमा घरों में अचानक आग लगने से सात घर जलकर राख हो गया. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा. ग्रामीणों ने खुद ही आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो चुकी थी.

 

एक और आग लगी की घटना बगहा जिले के रामनगर स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र (BRC) में हुई, जहां अचानक आग लगने से सरकारी दस्तावेजों को भारी नुकसान पहुंचा. आग इतनी भीषण थी कि धुएं के गुबार दो मंजिला इमारत तक पहुंच गए. शिक्षक और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया. इस अग्निकांड की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई, लेकिन BRC में शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कागजात रखे जाते हैं, इस घटना ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए. इन आगजनी की घटनाओं के अलावा भी राज्य के अलग-अलग हिस्से मे ये हादसा हुआ ।

Darbhanga Office: