बांका में सम्राट चौधरी ने कहा:नरेंद्र मोदी विकास की और नीतीश कुमार विनाश की राजनीति कर रहे हैं।

नरेंद्र मोदी विकास की और नीतीश कुमार विनाश की राजनीति कर रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बुधवार को बांका पहुंचे, जहां जगह – जगह कार्यकर्ताओं ने रोककर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने नीतीश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य के सीएम का मेमोरी लॉस हो गया है। उन्हें बहुत सारी बात याद ही नहीं रहती है। पूरे प्रदेश को जानबूझकर आराजकाता के आग में डालने का काम किया गया है। देश में नरेंद्र मोदी ने विकास की राजनीति की और प्रदेश में नीतीश विकास को छोड़कर विनाश की राजनीति में अपना हित साध रहे हैं।

बिहार से सटे राज्यों का विकास दर दिनों दिनों बढ़ रहा है और हमारा बिहार पिछले 32 सालों से लालू नीतीश के राज में लगातार पिछड़ रहा है। अब बिहार की जनता ने मन बना लिया है कि 2024 में लोक सभा चुनाव में 40 सीट जबकि 2025 के विधान सभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व में बिहार में दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

मेरे माता- पिता का कर्म क्षेत्र रहा है बांका, इसलिए यहां से मेरा है विशेष लगाव

जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने एक भेंट में बताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भाजपा लगातार मजबूत हो रही है। 2024 के लोकसभा और 2025 के विधान सभा चुनाव में भाजपा हर ओर अपना परचम लहराएगी। मेरे माता और पिता दोनों का कर्म क्षेत्र बांका रहा है। इसकारण बांका से मेरा पहले से ही काफी लगाव है। पार्टी नेतृत्व के द्वारा जो भी निर्देश दिया जाएगा, उसका पालन किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने लक्ष्मी नारायण, मधुसूदन व गुरुधाम मंदिर में की पूजा-अर्चना

सम्राट चौधरी के आगमन पर दर्जनों स्थान पर कार्यक्रम हुए । सबसे पहले बांका सीमा रायपुरा में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बांका के विधायक रामनारायण मंडल, जमुई विधायक श्रेयसी सिंह, कटोरिया विधायक निक्की हेम्ब्रम ने समर्थकों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। रजौन, पुनसिया में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। वहीं ढाकामोड़ चौक पर अवस्थित शहीद सतीश की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात मंदार स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में सम्राट चौधरी ने पूजा अर्चना की।

मुकुट पहनाकर किया गया स्वागत

युवा मुखिया दिगम्बर मंडल के द्वारा पुनसिया के पास भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष बारहाट होते हुए मंदार स्थित अष्टकमल मंदिर में में पूजा अर्चना किया, उसके बाद बौंसी के मधुसूदन मंदिर में भी पूजा अर्चना किया। फिर बाराहाट में दिगंबर मंडल के आवास पर सम्राट चौधरी का चांदी के मुकुट पहना कर स्वागत किया गया।

17 भाजपाइयों की घर वापसी पर श्रेयसी बोलीं- पार्टी होगी मजबूत

इधर 2019 में पार्टी से निष्कासित हुए 17 लोगों की आज प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष घर वापसी हो गयी। जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, पूर्व जिला महामंत्री जयशंकर चौधरी, ब्रज किशोर सिंह पूर्व जिला उपाध्यक्ष, गौरी शंकर सिंह पूर्व जिला उपाध्यक्ष, रौशन पासवान पूर्व जिला मंत्री, मुकेश सिंह पूर्व जिला प्रवक्ता, विक्रम प्रताप सिंह, गोपाल कृष्ण गोयल, जनार्दन सिंह दांगी, निरंजन कुमार सिंह, रविन्द्र मंडल, पप्पू सिंह, प्रवीर कुमार सिंह, परमजीत सिंह, प्रभाकर सिंह, कंचन साह, रखाल सिंह, कुंदन सिंह, राजेश सिंह उर्फ राजू सिंह, मुन्ना सिंह, ददन सिंह, कंचन सिंह, राज कुमार दास प्रमुख रूप से शामिल हैं। इधर जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि इन लोगों की भाजपा में वापसी से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी।

कई लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी

इसी दौरान बांका आने के क्रम में राजवीर होटल ने कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में उन्होंने भाग लिया। इसी क्रम में गुरुधाम में रुककर मंदिर में प्रणाम किया और आगे के बांका विधान सभा के बाराहाट बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। बाराहाट कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष सीधे बांका के शास्त्री चौक पर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किये और साइकिल यात्रा करते हुए गांधी चौंक गए। जहां उन्होंने गांधी जी पर माल्यार्पण किया। आगे समुखिया मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। भाजपा कार्यालय में अन्य दलों के कई लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Darbhanga Office: