समस्तीपुर में उन्मुखीकरण कार्यशाला, कहा- पैक्स विकास में भूमिका निभा सकता।

समस्तीपुर में सहकारिता विभाग के बैनर तले बुधवार को शहर के कर्पूरी सभागार में प्रमंडल स्तरीय पैक्स अध्यक्षों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

सहकारिता समिति दरभंगा प्रमंडल के संयुक्त निबंधक विकास कुमार बरियर ने कहा कि नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्षों को इस कार्यशाला के माध्यम से उनके अधिकार और कर्तव्य के बारे में जानकारी दी जा रही है, कि पैक्स किस तरह से अपना कारोबार कर सकता है। इलाके में विकास के लिए अपनी भूमिका निभा सकता है। किसानों के लिए यह किस तरह से मददगार साबित होता है।

इसके बारे में विभाग के ट्रेनर की ओर से विशेष जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाएं मूलतः तीन प्रकार की संस्थाओं में विभक्त होते हैं। शीर्ष स्तर की संस्थाएं, केंद्रीय स्तर की संस्थाएं और प्राथमिक स्तर की संस्थाएं यह सभी परस्पर हित के अनुरूप एक दूसरे से जुड़े होते हैं। सबके अपने-अपने निर्वाचित बोर्ड होते हैं, जो समिति व समिति के सदस्यों के हितों के अनुरूप निर्णय लेते हैं।

कार्यशाला में उपस्थित पैक्स अध्यक्ष।
तकनीकी करण का प्रशिक्षण दिया गया

मौके पर लेखा संधारण एवं अंकेक्षण, पैक्स कंप्यूटराइजेशन, प्रशासनिक और वित्तीय, एजेंट प्रशिक्षण, पैक्स में CSC, फसल सहायता योजना, ड्रग लाइसेंस, अधिप्राप्ति, पेट्रोल पंप संचालन, गोदाम निर्माण, किसान समृद्धि केन्द्र, कृषि संयंत्र योजना और सहकारी क्षेत्र में तकनीकी करण का प्रशिक्षण दिया गया l

इस अवसर पर संयुक्त निबंधक विकास कुमार बरियार, पूर्व अपर निबंधक अजय कुमार अलंकार, समस्तीपुर केंद्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय, रहिका सहकारिता बैंक के अध्यक्ष रमा सिंह, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, निदेशक क्रमशः रामकलेवर सिंह, रामकुमार यादव, रामकुमार झा, प्रभा कुमारी, प्रवीण रौशन, प्रबंध निदेशक बाबू राजा, अंकेक्षक शैलेन्द्र कुमार, संगीता कुमारी, प्रियेश प्रियदर्शी आदि मौजूद थेl

कार्यशाला का उद्घाटन दीप जलाकर संयुक्त निबंधक विकास कुमार, सहकारिता बैंक समस्तीपुर के अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने संयुक्त रूप से किया।

Darbhanga Office: