सूरतगंज वार्ड न. 20 में श्री बालाजी हनुमान मंदिर का शिलान्यास कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा व मेयर अरुण राय भी पहुंचे व अपने हाथों से मंदिर का निम्ब (ईंट) निर्माण कार्य में डालकर पूजा की। डीएम एके वर्मा ने कहा कि हम लोगों को सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। मेयर अरुण राय ने कहा कि मंदिर का जीर्णोद्धार व शिलान्यास काफ़ी नेक कार्य है।
मंदिर कमेटी के संजय पाण्डेय, बबलू सिंह, सुनील श्रीवास्तव, पप्पू सिंह ने बताया कि बाबा कामेश्वर नाथ महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद श्री बालाजी हनुमान मंदिर का शिलान्यास किया गया है। साथ ही इस परिसर में शादी, विवाह, उपनयन, जनेऊ आदि भी होगा व अन्य संस्कार की भी व्यवस्था की जा रही है। भूमि पूजन कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय पांडे, सीमा पांडे, सचिव बबलू सिंह, पुष्पा सिंह के द्वारा पंडित आचार्य गोपाल झा ने भूमि पूजन संपन्न कराया। इस मौके पर डॉ. आरएस पाण्डेय, अधिवक्ता शिव कुमार ठाकुर आदि थे।