बेगूसराय में गोली मारकर युवक की हत्या, इलाके में दहशत।

मृतक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के रामदीरी आकाशपुर गांव निवासी रामानंद सिंह के पुत्र रामविलास सिंह उर्फ कारें के रूप में हुई है। रामविलास सिंह दूध लाने जा रहे थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बारे में जानकारी मिली है कि वह युवक दूध केंद्र में कार्यरत था। शाम के समय वह दियारा से दूध लेकर केंद्र की ओर आ रहा था। इसी दौरान, घात लगाकर बैठे अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस थाने की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के पश्चात, पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Darbhanga Office: