एक्शन में मंत्री संजय सरावगी, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 6 अधिकारियों का तबादला।

Bihar transfer: एक्शन में मंत्री संजय सरावगी, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 6 अधिकारियों का तबादला 2

दाखिल- खारिज में धांधली पर नपेंगे अधिकारी

पदभार संभालने के बाद ही राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा कि अगर कोई सीओ जमीन के दाखिल-खारिज को रिजेक्ट करता है और DCLR उसे स्वीकार कर लेता है, तो दोनों के खिलाफ जांच होगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि गड़बड़ी किसने की, इसकी जांच के बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी.

 

उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में अगर कोई सीओ किसी जमीन के दाखिल खारिज और जमाबंदी सम्बंधित भूमि को रिजेक्ट करता है और DCLR उसको कबूल करके उसी जमीन का दाखिल खारिज और जमाबंदी करता है. ऐसी शिकायत मिलने पर सम्बंधित सीओ और DCLR दोनों के खिलाफ जांच की जाएगी कि गड़बड़ी सीओ ने किया या DCLR ने गलती किया है. जांच के बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी.

Darbhanga Office: