मधुबनी में सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने का मामला, कार्रवाई जारी
मधुबनी में पुलिस ने मधेपुर थाना क्षेत्र से सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बंकी निवासी सुधीर मुखिया और गुड्डू यादव के रूप में हुई है। सुधीर मुखिया के पिता का नाम अमीरलाल मुखिया है। वहीं गुड्डू यादव के पिता का नाम लाल बिहारी यादव है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक रिवॉल्वर (सिक्सर) बरामद किया है।
जांच में पता चला है कि सुधीर मुखिया पर पहले से भी एक मामला दर्ज है। मधेपुर थाने में 29 जून 2023 को उस पर छेड़खानी, धमकी और मारपीट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपी सोशल मीडिया पर हथियार दिखाकर अपनी धाक जमाने की कोशिश कर रहे थे। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।