मधुबनी  : मधुबनी में अवैध गेट को लेकर फिर तनाव:MDA टीम 2 अवैध गेट बंद कराकर जैसी ही लौटी दबंगों ने नया गेट खोला

MDA टीम 2 अवैध गेट बंद कराकर जैसी ही लौटी दबंगों ने नया गेट खोला
मधुबनी कालोनी में एमडीए के बंद करने के चंद घंटे बाद ही फिर से नया अवैध गेट खोल लिया गया। मुरादाबाद की पॉश कालोनी मधुबनी में अवैध रास्तों को लेकर तनाव के हालात हैं। इन अवैध रास्तों को बंद कराने के लिए मधुबनी वेलफेयर एसोसिएशन हाईकोर्ट तक पहुंची थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद एमडीए ने बुधवार को कालोनी में खुले 2 अवैध गेट दीवार बनवाकर बंद कर दिए।
लेकिन टीम के लौटते ही दबंगों ने कालोनी में नया गेट लगा लिया है। इसे लेकर मधुबनी वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई है। इसके पहले मधुबनी कालोनी में खुले अवैध गेटों को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की टीम ने सोमवार को भी दीवार लगाकर बंद किया था। लेकिन तब पुलिस और प्राधिकरण अधिकारियों की मौजूदगी में दबंगों ने दीवार ढहा दी थी। इसके बाद वीसी शैलेश कुमार ने प्राधिकरण की सचिव अंजुलता को भारी फोर्स और मजिस्ट्रेट के साथ भेजकर बुधवार को यह दीवार कराई थी। एमडीए टीम ने 17 जनवरी को भी अवैध गेट बंद कराए थे। तब कुछ लोगों ने दीवार तोड़ दी थी।
एमडीए टीम ने 17 जनवरी को भी अवैध गेट बंद कराए थे। तब कुछ लोगों ने दीवार तोड़ दी थी। एमडीए सेक्रेटरी अंजुलता पूरे टाइम मौके पर मौजूद रही थीं।
हालांकि, जिन लोगों के अवैध गेट मधुबनी कालोनी में खुले थे, उन्होंने दीवार होने के दौरान भीड़ बुलाकर टीम पर प्रेशर बनाने की कोशिश की थी। लेकिन एमडीए सेक्रेटरी के सख्त तेवरों की वजह से बुधवार को लोग दीवार बनने या रोकने या उसे फिर से तोड़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके थे। दीवार तोड़े जाने के मामले में भी एमडीए सेक्रेटरी ने कहा था कि ये सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला है, इस मामले में अलग से विधिक कार्रवाई भी जाएगी। दबंगों से परेशान शमा गुप्ता रोने लगीं। बोलीं- अब घर बेचने के सिवाए कोई रास्ता नहीं।
दबंगों से परेशान शमा गुप्ता रोने लगीं। बोलीं- अब घर बेचने के सिवाए कोई रास्ता नहीं। लेकिन एमडीए की टीम के वापस लौटते ही मधुबनी में माहौल फिर गरमा गया है। कालोनी में रहने वाली शमा गुप्ता ने मधुबनी वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। इसमें शमा गुप्ता ने कहा है कि एमडीए टीम के जाते ही दबंगों ने कालोनी में अपनी दीवार तोड़कर एक नया रास्ता बना लिया है। पुलिस और टीम के जाने के बाद दबंग फिर से उनके घर के आसपास और कालोनी में घूमकर उन्हें धमका रहे हैं। दीवार गिराए जाने के बाद एमडीए सेक्रेटरी अंजुलता मौके पर पहुंची थीं। उन्होंने मौके पर खुद खड़े होकर दीवार कराई थी।
दीवार गिराए जाने के बाद एमडीए सेक्रेटरी अंजुलता मौके पर पहुंची थीं। उन्होंने मौके पर खुद खड़े होकर दीवार कराई थी। शमा गुप्ता का कहना है कि उनके घर के आसपास दबंग मंडराते रहते हैं और गंदी गंदी गालियां देते हैं। शमा का आरोप है कि, एक दबंग ने उनसे कहा कि, मेरे ऊपर कत्ल के 10 मुकदमे हैं, रास्ते को कोई बंद नहीं कर सकता है। इससे डरी सहमी शमा गुप्ता ने कहा कि ऐसे हालात में उनके पास मकान बेचकर जाने के सिवाए कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। भारी फोर्स की मौजूदगी में 19 फरवरी को ये दीवार हुई थी।
भारी फोर्स की मौजूदगी में 19 फरवरी को ये दीवार हुई थी। शमा गुप्ता का कहना है कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पहले दबंगों ने दीवार गिरा दी और अब कालोनी में दबंगई करके जीना मुश्किल कर दिया है। इसके बावजूद उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। शमा गुप्ता ने कहा कि जब पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में दबंग इतनी हरकतें कर सकते हैं तो पीछे क्या करते होंगे, इसका अंदाजा लागया जा सकता है।
Darbhanga Office: