सहरसा:  25-25 हजार के 2 इनामी बदमाश गिरफ्तार:सहरसा में दोनों पर कई संगीन मामले दर्ज, ​​​​​​​पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहा विशेष अभियान

सहरसा पुलिस ने दो कुख्यात इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा दोनों कुख्यात अपराधी पर 25 -25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

पहला आरोपी अजय कुमार है। जिसे 20 फरवरी को पतरघट थाना और जिला आसूचना इकाई की टीम ने सहरसा बस स्टैंड से पकड़ा। वह सौरबाजार में हुई एक हत्या का आरोपी है। अजय के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट और महिला उत्पीड़न समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं।

विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज

दूसरा आरोपी मधेपुरा के धैलाढ़ थाना क्षेत्र निवासी जीवन राम उर्फ जीवन प्रकाश है। उसको गुप्त सुचना के आधार पर जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के मकुना गांव से गिरफ्तार किया गया। बिहरा थाना में दर्ज एक मामले में वह वांछित था। जीवन राम का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। उस पर सहरसा और सुपौल जिले के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या का प्रयास और लूट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।

Darbhanga Office: