अगले चार दिनों तक दरभंगा सहित पूरे उत्तर बिहार में जारी रहेगा तापमान में बढ़ोतरी।

दरभंगा: मौसम का मिजाज लगातर बदल रहा है. पारा लगातर घटने के बाद फिर बढ़ने लगा है. ऐसे में फिर मौसम का कहर लोगों पर दिखने को मिलेगा, क्योंकि उत्तर बिहार सहित दरभंगा में तापमान में वृद्धि होने वाली है. ग्रामीण कृषि मौसम सेवा डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 11 मई तक तापमान बढ़ने की संभावना जताई है.

विभाग के अनुसार, इस अवधि में उत्तर बिहार के जिले में आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं. हालांकि पूर्वानुमानित अवधि में आमतौर पर मौसम के शुष्क होने की संभावना है. इस अवधि में मौसम शुष्क और पश्चिम हवा चलने के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. जिसके कारण तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सापेक्षता सुबह में 70 से 75% और दोपहर में 45 से 50% रहने की संभावना है. पूर्वानुमान इस अवधि में औसतन 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई जा रही है.

Darbhanga Office: