मधुबनी में डीएम अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई। वित्तीय वर्ष 2025-26 की योजना पर चर्चा की गई। प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के निर्माण की समीक्षा में एक…
प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट एक यूनिट ही तैयार
डीएम अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई। बैठक में एजेंडावर सभी बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने सर्वप्रथम वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक क्रियान्वयन योजना पर विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने इस संबंध में डीडीसी को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि 6 यूनिट निर्माण के लक्ष्य के विरूद्ध पंडौल में एक यूनिट निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है,वही जयनगर,बिस्फी,रहिका, झंझारपुर में कार्य प्रारंभ किया गया है। फुलपरास में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट निर्माण के लिए अविलंब भूमि की उपलब्धता को लेकर उन्होंने निर्देश दिए। गोवर्धन प्लांट के निर्माण की समीक्षा के क्रम में डीएम ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में कार्यरत एजेंसी को दो दिनों के अंदर कार्य शुरू करने से संबंधित पत्र दे। अगर एजेंसी द्वारा शिथिलता बरती जाती है तो उसे ब्लैक लिस्ट करने की करवाई करे। गोवर्धन प्लांट से जैविक खाद के साथ-साथ बिजली भी उत्पादन होगी। जिससे नजदीक के कस्तूरबा विद्यालय में बिजली आपूर्ति की जाएगी।
उन्होंने सामुदायिक स्वच्छता परिसर की मरम्मत,संचालन एवं रखरखाव के लिए अभियान का संचालन, व्यक्तिगत शौचालय एवं सामुदायिक शौचालय को सुंदर बनाने और शौचालय के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए समुदाय में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। बैठक में बिहार विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर, प्रभारी उप विकास आयुक्त नीरज कुमार , डीपीआरओ परिमल कुमार , निदेशक डीआरडीए,जिला कृषि पदाधिकारी ,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा आशीष अमन सहित जिला जल एवं स्वच्छता समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।