मधुबनी  : भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जश्न, पटाखे फोड़े गए

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जश्न, पटाखे फोड़े गए।

मधुबनी|दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में राजनगर भाजपा द्वारा गांधी चौक, राजनगर बाजार में भव्य जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी जाहिर की। “विकास की जीत, भ्रष्टाचार की हार” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमन झा, वरिष्ठ नेता जगदीश देव, प्रदेश भाजपा नेता एवं स्वर्ण व्यवसायी अमरनाथ प्रसाद, मीडिया प्रभारी राजीव झा, प्रदेश ओबीसी मोर्चा के श्रवण कुमार साह, मृत्युंजय कुमार कुंदन, राजेंद्र ठाकुर, अखलेश ठाकुर, पिंकू गुप्ता, और हरिभूषण ठाकुर सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश भाजपा नेता अमरनाथ प्रसाद ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मिशन 2025 को सफल बनाने का आह्वान किया।

Darbhanga Office: