कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जदयू नेताओं ने किया विचार विमर्श
आगामी 7 फरवरी को पटेल मैदान सहरसा में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक मुख्य पार्षद मनीष कुमार के आवास पर सम्पन्न हुई। जदयू प्रखंड अध्यक्ष जय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से 7 फरवरी को सहरसा के पटेल मैदान में प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में शामिल करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। मौके पर लोजपा (रा) के महेंद्र शर्मा, भाजपा के जिला महामंत्री मनोज यादव ,लोजपा के पूजा चौधरी,भाजपा जिला मंत्री मनीष कुमार, मुकेश मानस, देवेंद्र देव, मंडल अध्यक्ष शालीग्राम मिश्र, अनिल यादव, रुपम कुमारी, नंदकिशोर झा, हरदेव मुखिया, संजय विश्वास मौजूद रहे।