एग्जाम : पहली पाली में बायोलॉजी और फिलॉस्फी व दूसरी पाली में अर्थशास्त्र की परीक्षा; शहर की कई सड़कों पर जाम लग सकता है, परीक्षार्थी…
इन जगहों पर जाम की हो सकती समस्या
परीक्षा केंद्र पर नंबर की पर्ची चिपकाते शिक्षक। { परीक्षा के लिए निर्धारित समय से आधे घंटे पहले तक केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति होगी। पहली पाली में सुबह 9 बजे और दूसरी पाली में दोपहर 1.30 बजे तक सेंटरों में प्रवेश करना होगा। { परीक्षार्थी घर से ही सैंडल या हवाई चप्पल पहन कर केंद्रों पर पहुंचे। { एडमिट कार्ड के अलावा कोई भी फोटो युक्त आई कार्ड, कलम और पेंसिल। { पहने हुए कपड़े के पॉकेट ठीक से चेक कर लें। { कुछ खुले रुपए जरूर साथ में रखें, लेकिन पर्स साथ नहीं लें { मोबाइल सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट साथ नहीं रखें। { लहेरियासराय रेलवे गुमटी के निकट। { लहेरियासराय टावर, हजमा चौक, जीएन गंज, बेंता से कर्पूरी चौक तक। { एमके कॉलेज आैर नागेंद्र झा महिला कॉलेज सेंटर के परीक्षार्थियों को बेंता और बेलवागंज के जाम से बचने की जरूरत है। { जिला स्कूल के पास, रहमगंज मोड़ , मिल्लत कॉलेज के पास उर्दू रोड।
{ नाका नंबर 5 से सीएम कॉलेज किलाघाट की ओर जाने वाली सड़क। { देश रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद कन्या बालिका उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र तक पहुंचने वाले सभी रास्ते संकरे हैं। { टाउन हॉल के पास सीएम साइंस कॉलेज और मारवाड़ी हाई स्कूल जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। { मुकुंदी चौधरी हाई स्कूल आैर सुंदरपुर हाई स्कूल बेला सेंटर के पास मेन रोड पर जाम हो सकता है। एजुकेशन रिपोर्टर | दरभंगा इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से शुरू हो रही हे। इस बार 46485 परीक्षार्थियों के लिए 66 सेंटर बनाए गए हैं।
दरभंगा शहर में 54 केंद्रों पर 39974 परीक्षार्थी, बेनीपुर के 3 केंद्रों पर 1996 परीक्षार्थी एवं बिरौल के 9 केंद्रों पर 4515 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पहले दिन पहली पाली में बायोलॉजी और फिलॉस्फी और दूसरी पाली में अर्थशास्त्र की परीक्षा होगी। परीक्षा को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था पर 40000 से 50000 व्यक्तियों का अतिरिक्त भार पड़ेगा। ऐसी परिस्थिति में शहर में विभिन्न मार्गों पर जाम की समस्या उत्पन्न हो सकती है। किसी भी विषम परिस्थिति से बचने के लिए परीक्षार्थियों को केंद्र पर 8 से 8.30 बजे तक पहुंचने की कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए परीक्षार्थी घर से जल्दी निकलें। शहर के कई चौक चौराहों पर जाम झेलना पड़ सकता है।