थानेदार और चौधरी की मजेदार बात
इस रील में पहले बंडी-कुर्ता पहने एक शख्स दारोगा जी के सामने आता है और कहता है कि ‘तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई इस चौधरी के दरवाजे पर आने की।’ इसके बाद जब दारोगा जी शुरू होते हैं तो कथित चौधरी जी भी हक्के-बक्के रह जाते हैं। दारोगा जी के मुंह से जब आवाज निकलती है तो लगता है कि स्वयं दिवंगत एक्टर राजकुमार ही बोल रहे हैं। थानेदार की गजब की मिमिक्री देख लोग भी हैरान रह जाते हैं।
चौधरी के चैलेंज पर प्रकट हो गए ‘राजकुमार’
दारोगा जी कथित चौधरी जी के चैलेंज का जवाब ऐसी मिमिक्री कर देते हैं कि लोग भी हैरान रह जाते हैं। दारोगा जी फिल्म एक्टर दिवंगत राजकुमार की आवाज में कहते हैं कि ‘चौधरी, तुम्हारे जैसे जमींदार मेरी हवेली पर रोज सलाम बजाने आते हैं। बात रही जमींदारी कि तो हम भी जाने जाते हैं चौधरी। मेरे ताल्लुकात पृथ्वीराज चौहान से हैं।’ थानेदार इस तरह से दिवंगत एक्टर राजकुमार की हूबहू मिमिक्री कर देते हैं।
थानेदार की मिमिक्री का वीडियो वायरल
इसके बाद चौधरी जी हक्के-बक्के होकर कहते हैं कि ‘ठीक है, बाद में आपसे मिलेंगे।’ लेकिन इसी के बाद पूरे नाटक का पटाक्षेप हो जाता है। जी हां, ये किसी केस के सिलसिले में होने वाली बात नहीं थी। इसका पता तब चलता है जब थानेदार और कथित चौधरी जी समेत वहां मौजूद सारे लोग जम कर हंसने लगते हैं।
मधुबनी के अंधराठाढ़ी का बताया जा रहा वीडियो
इस इंस्टाग्राम रील में कमेंट में लिखा है कि ये वीडियो मधुबनी के अंधराठाढ़ी थाने के थानेदार का है, जो फिल्मी एक्टरों की जबरदस्त मिमिक्री करते हैं। एक यूजर ने लिखा है कि डीएम सर को बोलके इनको सम्मानित किया जाए।