सहरसा : सहरसा में युवक को मारी गोली, 20 घंटे बाद भी नहीं निकली गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

 शनिवार की देर रात एक युवक को बदमाशों ने उस वक्त गोली मार दी। जब 24 वर्षीय राहुल कुमार बाईक से घर लौट रहा था। मधेपुरा थाना क्षेत्र के सकड़पुरा के पास बदमाशों ने उनकी बाईक को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की और जब राहुल भागने लगा तो अपराधियों ने पीछे से गोली चला दी। घायल राहुल ने सुनसान इलाके से परिजनों को फोन कर मदद मांगी।

 

मौके पर पहुंचे परिजनों ने पहले मधेपुरा मेडिकल कॉलेज ले गये जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद उन्हें सहरसा के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। वहां से भी रविवार दोपहर में रेफर किए जाने के बाद सहरसा सदर अस्पताल लाया गया। सहरसा सदर अस्पताल में एक्स-रे में पता चला कि गोली रीढ़ की हड्डी में फंसी हुई है। डॉक्टर अनिल कुमार ने ऑपरेशन की जटिलता को देखते हुए मरीज को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Darbhanga Office: