जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं. बिहार लोक सेवा आयोग ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर एक्शन लेते हुए लीगल नोटिस भेजा है.
जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर का आमरण अनशन लगातार जारी है. इसी बीच BPSC की तरफ से प्रशांत किशोर को लीगल नोटिस भेजा गया है. इसमें आयोग के वकील ने बीपीएससी पर लगाए गए आरोपों पर तथ्यों के साथ जवाब तलब किया है. दरअसल, प्रशांत किशोर जब पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे थे, तब उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कई बार आयोग पर पैसे लेकर सीट बेचने का आरोप लगाया था.