मधुबनी : पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार:मधुबनी में 900 बोतल देसी और 278 बोतल विदेशी शराब बरामद, एक कार और 2 बाइक जब्त

मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से 900 बोतल नेपाली देसी और 278 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई है। साथ ही एक कार और दो बाइक जब्त किया गया है। तस्कर की पहचान शाहपुर निवासी लालू कहार के बेटे सरोज कुमार और हरलाखी थाना के गोपालपुर गांव निवासी शिवशंकर महतो के बेटे चंदन कुमार के रूप में हुई है।

डीएसपी निशिकांत भारती ने बताया कि शराब तस्करों और कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली की शाहपुर में शराब लेकर तस्कर आ रहे है। जिस पर पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए एक पुलिस टीम गठन कर सत्यता को जांचने के लिए पुलिस टीम को उक्त स्थल पर भेजा। साथ ही वरीय पदाधिकारी को सूचना दिया।

इसके बाद सूचना के आलोक पर बेनीपट्टी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों तस्कर को गिरफ्तार कर लिया और शराब बरामदगी की है। कार्रवाई के दौरान बेनीपट्टी एसएचओ सह प्रशिक्षु डीएसपी गौरव गुप्ता, अपर एसएचओ कंदन बास्की सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी थे।

Darbhanga Office: