सहरसा : भाई को मोबाइल देने गई नाबालिग से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

सहरसा में नाबालिग लड़की से गैंगरेप हुआ है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

सहरसा में गैंगरेप

सहरसा:बिहार के सहरसा से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आयी है. जहां एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. पतरघट थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की नाबालिग लड़की साथ दो लड़कों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.सहरसा में नाबालिग से गैंगरेप:घटना मंगलवार की शाम की है. लड़की घास काटने गई थी. जहां आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. देर शाम तक वापस घर नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन की. इसी दौरान लड़की बासबिट्टी में बेसुध मिली. जिसके बाद उसे घर लाया गया और पतरघट थाना को सूचना दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात शुरू कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया.आरोपी के परिजन दे रहे धमकी: पीड़िता के परिजनों ने बताया कि घास काटने के बाद वह घर आ गई थी. जिसके बाद खेत में पटवन कर रहे भाई को उसका मोबाइल देने गई थी. खेत पर उसको मोबाइल देकर वापस लौट रही थी तो आरोपियों ने जबरदस्ती ले जाकर घटना को अंजाम दिया. परिजनों ने कहा कि घटना के बाद आरोपी के परिजन देख लेने की धमकी दे रहे है.

दो आरोपी गिरफ्तार:घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और फॉरेंसिक टीम को बुलाया. देर रात लगभग तीन बजे पीड़िता ओर आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा. पीड़िता का मेडिकल जांच होने के बाद उसे पुलिस कर्मी अपने साथ बयान के लिए न्यायालय ले गए. जहां पीड़िता का बयान दर्ज कराया जाएगा.”मामले की जानकारी मिली है. छेड़खानी का विरोध करने पर घटना को अंजाम दिया गया है. दोनों आरोपी को हिरासत में लेकर ओर पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जा रहा है. आरोपियों को सजा दिलाने के लिए वैज्ञानिक और मेडिकल दोनों विधि से साक्ष्य जुटाया जा रहा है.”-आलोक कुमार, सदर एसडीपीओ।

Darbhanga Office: