दरभंगा : दरभंगा में ग्रॉसरी शॉप के गोदाम में लगी आग ​​​​​​​:चार दमकल की गाड़ियों ने 3 घंटे में बुझाई लपटें, कीमती सामान जलकर राख

दरभंगा शहर के टावर चौक के पास सुभाष चौक पर 1 जनवरी को लगभग 11:00 बजे एक ग्रॉसरी शॉप के गोदाम में आग लग गई। धुआं उठता देख दुकानदार बदरे आलम अशर्फी और उनके कर्मी मोहम्मद नासिर ने फायर ब्रिगेड की टीम को कॉल किया।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 2 छोटी गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया, पर आग भयावह रूप ले चुकी थी। जिस बिल्डिंग में आग लगी उसके ग्राउंड फ्लोर पर ग्रॉसरी शॉप है। जिसमें किचन के विभिन्न उपकरण, प्लास्टिक के वस्तु आदि की बिक्री की जाती है। इसी दुकान का गोदाम पहले तल्ले पर है।

जहां अचानक आग लग गई। 2 छोटी के बाद 2 बड़ी दमकल की गाड़ी भी पहुंची। तब जाकर 3 घंटे में आग पर काबू पाया गया। इस बीच टावर और उसके आस-पास हजारों की संख्या में लोग अगलगी को देखने के लिए जुट गए।

 

आग लगने के बाद बचाव कार्य में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम।
दुकान के ऊपर गोदाम है

दुकान में काम करने वाले प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद नासिर ने बताया कि 11:00 के आसपास अचानक पहले धुआं उठने लगा। जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई।

5 मिनट में ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। तब तक आज की लपटें बढ़ चुकी थी। मोहम्मद नासिर ने बताया कि दुकान के ऊपर गोदाम है। उसमें दुकान का सामान और कार्टन रखा हुआ था। फिलहाल क्षति का आकलन नहीं किया जा सका है।

Darbhanga Office: