मधुबनी : 5 शराब तस्कर और 6 पीने वाले गिरफ्तार:मधुबनी में उत्पाद विभाग की टीम ने की कार्रवाई, अभियान जारी

मधुबनी में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान कार्रवाई करते हुए टीम ने 25 स्थानों पर छापेमारी की। टीम ने इस दौरान भारी मात्रा में शराब और वाहन को जब्त किया। जबकि 5 शराब तस्कर और 6 पीने वाले को गिरफ्तार किया गया।

छापेमारी के दौरान तीन वाहनों को भी जब्त किया गया है। इसमें 2 मोटरसाइकिल और एक ऑटो शामिल है। शुक्रवार को उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने बताया कि जिले के अलग अलग स्थानों पर उत्पाद टीम ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया। अधीक्षक ने कहा कि पकड़े गए शराब तस्कर और पीने वाले को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Darbhanga Office: