मधुबनी झंझारपुर ललित-कर्पूरी स्टेडियम में क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें अतिथि के रूप में शामिल केंद्रीय वित्त मंत्री डॉ.निर्मला सीतारमण ने मधुबनी जिला क्षेत्र में 1021 करोड़ के बैंक ऋण का वितरण किया।
ऋण वितरण के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ.निर्मला सीतारमण ने मिथिला की भूमि के साथ ही यहां के लोगों को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम की धरती अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना मिथिला की जनक नंदनी मैया सीता के मंदिर की स्थापना के बिना अधूरी है। मेरा प्रयास है कि मिथिला की नगरी में मैया सीता के मंदिर की स्थापना हो। सीता मैया का मंदिर निश्चित रूप से बनेगा।
देश की तरक्की के पीछे मोदी सरकार गंभीर
मंत्री डॉ.निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में देश आगे बढ़ रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और यहां के सांसद, विधायक और मंत्री के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हमेशा से देश की तरक्की के प्रति गंभीर रही है। बिहार के विकास में महिलाओं की भूमिका को अहम बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां के विकास की रेल की रफ्तार के लिए इसके इंजन की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथ में हो।
मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ मौजूद सम्राट चौधरी।
देश की तरक्की में योगदान दे रही महिलाएं
आज महिलाएं विभिन्न स्वयं सहायता समूह से जुड़ कर अपने परिवार और देश की तरक्की में योगदान दे रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लखपति महिला दीदी बनाने का सपना हर हाल साकार होगा। आज महिलाएं विभिन्न उद्योग, हस्तकला, मिथिला पेंटिंग आदि से जुड़ अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार रही हैं। उनके बेहतरी के लिए सरकार जहां योजनाओं का पिटारा खोल चुकी है, वहीं बैंक भी सहयोग कर रही है।
मिथिला के व्यजनों को चखा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दरभंगा के कार्यक्रम के बाद रात्रि विश्राम के दौरान शुक्रवार को देर शाम झंझारपुर के प्रसिद्ध मिथिला हाट पहुंची। जहां उन्होंने मिथिला के ट्रेडिशनल व्यजनों का स्वाद चखा। जिसमें तिलकोर का तरुआ, तीसियौरी,आलू का चोखा, ओल की चटनी आदि शामिल है।
स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से मिल रहीं मंत्री निर्मला सीतारमण।
पेंटिंग कलाकारों से बात की
निर्मला सीतारमण झंझारपुर में कार्यक्रम समाप्ति के बाद सौराठ गांव पहुंची। मंत्री चौपड़ से सौराठ स्थित मधुबनी पेंटिंग संस्थान पहुंची। जहां पेंटिंग कलाकारों और पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित कलाकारों से संवाद की। कलाकारों ने मंत्री को मिथिला की परंपरागत पाग दुपट्टा से सम्मानित किया। मंत्री ने संस्थान में लगे मधुबनी पेंटिंग स्टॉल को बारीकी से देखा। संस्थान के डायरेक्टर ने पेंटिंग और कलाकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान वित्त मंत्री के साथ बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, सांसद संजय झा अशोक यादव सहित कई नेता मौजूद थे। संस्थान में स्टॉलों का निरीक्षण करने के बाद मंत्री तीन बजे निकल पड़ी। मंत्री निर्मला सीतारमण सौराठ इंस्टीट्यूट से दिल्ली के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना हो गई।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण झंझारपुर में कार्यक्रम समाप्ति के बाद सौराठ गांव पहुंची। मंत्री चौपड़ से सौराठ स्थित मधुबनी पेंटिंग संस्थान पहुंची, जहां पेंटिंग कलाकारों और पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित कलाकारों से संवाद किया। कलाकारों ने मंत्री को मिथिला के परम्परागत पाग दुपट्टा से सम्मानित किया। मंत्री ने संस्थान में लगे मधुबनी पेंटिंग स्टॉल को बारीकी से देखा।