सीवान के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के खवासपुर में जमीन विवाद और पहले के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घायलों में एक महिला का नाम अनीता देवी और उनकी बेटी का नाम नेहा कुमारी है। दोनों को पटीदारों ने मार कर घायल कर दिया है।
महिला के पति सुरेंद्र शाह ने कहा कि जमीन को लेकर पड़ोसियों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। इसमें पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल है। दोनों का इलाज कराया जा रहा है। अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने कहा कि मारपीट की सूचना मिली है। बयान और आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।