सहरसा : दो पक्षों में झड़प, 7 लोग घायल:सहरसा में बेफर लाइट लगाने को लेकर विवाद, नाबालिग लड़की की स्थिति नाजुक

सहरसा नगर निगम के वार्ड 23 में दो पक्षों मे हिंसक झड़प में 7 लोग घायल हो गए। इसमें एक पक्ष से 5 लोग और दूसरे से दो लोग घायल है। इसमें एक बुजुर्ग और एक नाबालिग लड़की शामिल है। सभी का इलाज सहरसा सदर अस्पताल में चल रहा है। घायलों में प्रथम पक्ष में मिथलेश यादव (40), रिंकी देवी (35), सरस्वती कुमारी (20), बाबूनन्द यादव (60), सृष्टि कुमारी (16) और दूसरे पक्ष में रंजन यादव (45), मनीषा कुमारी (18) का नाम शामिल है।

घायलों में 16 साल की सृष्टि कुमारी की स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर ने इलाज के लिए रेफर कर दिया। उसका इलाज शहर के एक निजी क्लिनिक मे चल रहा है। घायल मिथलेश यादव ने कहा कि सहरसा नगर निगम से 46 वार्ड में वेफर लाइट लगाने का ठेका सहरसा बस्ती निवासी मो शमीम को मिला है और शमीम के कहने पर वे उनका काम देखरेख करते हुये शहर में बेफर लाइट लगा रहे थे।

इस बीच वार्ड नंबर 23 के रहने वाले मनीष कुमार यादव का कहना है कि वह शमीम काम को छोड़ दे। इसको लेकर बीते 5 दिन पहले मनीष ने मिथलेश के घर पर आकर धमकी भी दी थी। इधर जब मंगलवार की शाम मिथिलेश बेफर लाइट लगा कर वापस घर लौट रहा था तो मनीष कुमार यादव समेत अन्य लोगों ने यादव चौक और पटुआहा के बीच मारपीट किया। इसके बाद जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी और दो बेटी और बुजुर्ग पिता पर खंती, लाठी से हमला कर घायल कर दिया। बैजनाथपुर थाना अध्यक्ष अरमोद कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान मे आया है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Darbhanga Office: