दरभंगा: दरभंगा में पारले और पेप्सी के गोदाम में लगी आग:अगलगी में सारा सामान जलकर बर्बाद, 1.9 करोड़ रुपए का नुकसान

दरभंगा में पारले और पेप्सी के गोदाम में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें इतनी ज्यादा उठ रही थी कि पूरा गोदाम जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर गोदाम मालिक और दमकल की टीम मौके पर पहुंची।

घंटों मशक्कत के बाद आग की लपटों पर काबू पाया गया। जब तक आग बुझी तब तक गोदाम में रखा सारा सामान जलकर बर्बाद हो गया। गोदाम मालिक शिवम के अनुसार 1.9 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र के एकमी घाट मोहल्ला की है।
गोदाम से उठती आग की लपटें।

भारी मात्रा में सामान गोदाम में रखा था

घटना 22 नवंबर यानी शुक्रवार रात की है। देर रात लगी आग को सुबह तीन बजे तक बुझाया गया। गोदाम सैदपुर अभडा निवासी शिवम कुमार का है। उनका पारले और पेप्सी का डिस्ट्रीब्यूटरशिप है।

उन्होंने सामान मंगवा कर अपने गोदाम में रखा था। गोदाम मालिक शिवम ने कहा कि शादी की वजह से हम लोगों ने अधिकतर सामान मंगवा कर गोदाम में रखा था, लेकिन अचानक आग लगने से सब कुछ बर्बाद हो गया।

Darbhanga Office: