समस्तीपुर : मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत:समस्तीपुर में हत्या की FIR दर्ज, सभी आरोपी घर से फरार

समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के शाहपुर पगरा बल्लोचक मोहल्ला में आपसी विवाद के बाद मारपीट हुई। इस घटना में घायल युवक की शुक्रवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक युवक गांव के रामदेव दास का बेटा महेश दास (45) बताया गया है। सभी आरोपी घर से फरार है।मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज हुई है।

घटना की सूचना के बाद दलसिंहसराय थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के संबंध में मृतक के भाई मुकेश दास ने बताया कि 20 नवंबर को उनके घर के सामने अशोक दास का बेटा पेशाब कर रहा था। जब उन्होंने उसे पेशाब करने से मना किया तो अशोक दास के अन्य बेटा भी वहां जुट गए और उनके साथ मारपीट करने लगे।

निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

मारपीट की इस घटना को देखकर उनके भाई महेश दास बीच बचाव करने के लिए पहुंचे, तो लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए ।प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए उसे बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के शव को लेकर मध्य रात्रि सभी दलसिंहसराय पहुंचे और घटना की जानकारी दलसिंहसराय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए शनिवार सुबह सदर अस्पताल भेजा है।

घर से फरार है आरोपी

मुकेश ने आरोप लगाया कि घटना के दिन ही इस मामले को लेकर एक आवेदन दलसिंहसराय थाने को दिया गया था। लेकिन तीन दिन गुजरने के बाद भी इस मामले में अब तक प्राथमिकी अभियुक्तों की गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोपी घर से फरार है।

पोस्टमार्टम के बाद शव ले जाते परिजन।
दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि मारपीट की घटना में घायल युवक की मौत हो गई है। शव‌ को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। इस मामले में पीड़ित के भाई के बयान पर नामजद प्राथमिक दर्ज है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Darbhanga Office: