सहरसा : सहरसा में पुलिस ने युवक का शव किया बरामद, 18 नवंबर से था लापता

दरअसल, युवक 18 नवम्बर को अपने फुफेरे भाई के साले के शादी में गया था और उसी दिन से लापता था. जिसको लेकर परिजन बसनही थाना में आवेदन भी दिया था और गुरुवार शाम में नदी के किनारे उक्त युवक का शव बरामद हुआ है. वहीं, परिजन युवक के बहनोई पर हत्या का आरोप लगा रहे है. घटना जिले के बसनही थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.

थाना में दिया था आवेदन

जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान प्रदीप साह का पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुआ है, जो सौरबाजार थाना क्षेत्र के चन्दौर गांव का रहने वाला था. युवक गोलू कुमार की शादी तकरीबन 4 महीने पूर्व हुआ था. बीते 18 तारीख को अपनी पत्नी प्रीति कुमारी के साथ अपने फुफेरे साला विकास कुमार के गांव बिजुलिया गांव वार्ड नं 10 में गया था और उसी दिन से लापता था. जिसको लेकर परिजन बसनही थाना में आवेदन भी दिया था.

Darbhanga Office: