समस्तीपुर : पूसा स्टेशन पर बंगाल के कारोबारी के बैग से 12 लाख रुपये के आभूषण की चोरी मामले में अलग-अलग जगहों से 5 गिरफ्तार

खुदीराम बोस पूसा रोड रेलवे स्टेशन पर पश्चिम बंगाल के लकड़ी कारोबारी धीरज चौधरी के ट्रॉली बैग से लगभग 12 लाख के आभूषण चोरी के मामले में रेल पुलिस ने पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो को समस्तीपुर और तीन को मुजफ्फरपुर से पकड़ा गया है। ये शातिर दिल्ली-हरियाणा के रहने वाले हैं और इन दिनों सोनुपर-बरौनी के बीच सक्रिय हैं। 19 नवंबर को हुई आभूषण चोरी की शिकायत के बाद समस्तीपुर रेल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूसा स्टेशन से और समस्तीपुर बाजार स्थित होटल से एक-एक शातिर को गिरफ्तारी किया।

इनसे पूछताछ के आधार पर मुजफ्फरपुर रेल थाना पुलिस ने बुधवार रात जंक्शन के प्लेटफॉर्म-1 से तीन शातिरों को दबोचा। पूछताछ में सभी ने चोरी की बात स्वीकार की। प्रभारी रेल एसपी सह मुजफ्फरपुर के ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आठ शातिरों का गिरोह है। सभी पश्चिमी दिल्ली और हरियाणा के हिसार जिले के रहने वाले हैं। ये इन दिनों सोनपुर से बरौनी जंक्शन के बीच सक्रिय हैं। पांच को पकड़ा गया है। अन्य को जल्द दबोचा जाएगा।

Darbhanga Office: