यहां के ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं मधुबनी: प्रखंड के मंसापुर स्थित स्वास्थ्य उपकेन्द्र खंडहर में तब्दील होता जा रहा है. स्वीकृति के बाद भी इसके नये भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है. जिससे यहां के ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं. बता दें कि यहां स्थापना के बाद जो भवन बना था,वह खंडहर बन चुका है. सरकार द्वारा इस पुराने भवन की जगह नये भवन निर्माण की स्वीकृति भी दी गई. लेकिन अब तक इसका कार्य अधर में लटका हुआ है. स्थानीय ग्रामीण रामकुमार चौधरी, अमृत राम, रामलाल साह, दुर्गानन्द चौधरी ,सुरेश प्रसाद गुप्ता,बौआ लाल यादव,विद्यानन्द पाठक,मुंशी पासवान आदि कहते है कि विभाग द्वारा सीओ का भूमि से सम्बधित साक्ष्य मांगा गया है,लेकिन अब तक इस निबंधित जमीन जहां पूर्व से हीं उपस्वास्थ्य केन्द्र है,जिसकी अपनी जमीन है,नहीं भेजा गया है.
भवन के अभाव में यहां कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टरों को खुले आसमान के नीचे बैठकर इलाज कराना पड़ रहा है. बतादें कि यहां एएनएम की पोस्टिंग है और रूटिंग वर्क के मुताबिक चिकित्सक भी बैठते है. कहा कि यदि शीघ्र इस दिशा में प्रशासनिक स्तर पर कदम नहीं उठाया गया तो वे सभी इन सवालों को लेकर आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे. इस बाबत संपर्क करने पर सीएचसी के प्रभारी डॉ. अभिजीत कुमार ने बताया कि वे इस दिशा में प्रयासरत है. शीघ्र भवन निर्माण का कार्य शुरू होगा.