मधुबनी : मधुबनी के मंटू पहलवान ने गोरखपुर के विलटू को दी पटखनी, अमन ने प्रिंस को दी िशकस्त

मधुबनी के मंटू पहलवान ने गोरखपुर के विलटू को दी पटखनी, अमन ने प्रिंस को दी

प्रखंड क्षेत्र के बोकहा में आयोजित पांच दिवसीय महावीरी झंडे में बुधवार से दंगल की शुरुआत हुई। दंगल के पहले मुकाबले में बोकहा निवासी बिशेश्वर साह के पुत्र रमेश साह ने मधुबनी के अमन झा को पराजित किया। दूसरे मुकाबले में गोपालगंज के संतोष पागल ने गोरखपुर के राहुल को तो वहीं, तीसरे मुकाबले में अमन झा ने प्रिंस झा को धूल चटाई। चौथे मुकाबले में नेपाल के अकलेश ने बगहा के राम को पराजित किया। पांचवें मुकाबले में मधुबनी के मंटू पहलवान ने गोरखपुर के विलटू को चित किया। महादंगल की अध्यक्षता आशनारायण यादव ने की। आयोजन समिति के अध्यक्ष सह राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि दंगल प्रतियोगिता के शेष मुकाबले गुरुवार को खेले जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरपंच अजय कुमार वर्मा, पूर्व उपप्रमुख दिनेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार जुटे हुए हैं।

Darbhanga Office: