समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर खुलेगा जनऔषधी केंद्र:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन करेंगे उद्घाटन, 1963 तरह की दवाइयां कराई उपलब्ध

समस्तीपुर जंक्शन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यात्री सस्ते दरों पर मानक कंपनी की दवा खरीद सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को इस केंद्र का उद्घाटन ऑनलाइन मोड में दरभंगा से करेंगे। केंद्र उद्घाटन के लिए तैयार हो चुका है। केंद्र में सभी दवा लगा दी गई है। प्रधानमंत्री की ओर से केंद्र के उद्घाटन के साथ ही लोगों को सस्ते दरों पर इस केंद्र से दवा मिलनी शुरू हो जाएगी। केंद्र पर 1963 तरह की दवाइयां उपलब्ध कराई गई है।

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि समस्तीपुर में जनऔषधी केंद्र के साथ ही प्रधानमंत्री रेलवे मंडल के कुमार बाग स्टेशन से चनपटिया दोहरीकरण का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर कुमार बाग स्टेशन पर कार्यक्रम होगा।

इसके अलावा झंझारपुर- लौकहा आमान परिवर्तन, दरभंगा बाइपास रेलवे लाइन के साथ ही भैरोगंज रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य का भी शुभारंभ करेंगे। जिसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

ऐस्कलेटर के ठीक सामने जन औषधी केंद्र

समस्तीपुर जंक्शन पर बाजार की ओर ऐस्कलेटर के ठीक सामने जन औषधी केंद्र खोला जा रहा है। ताकि किसी भी प्लेटफार्म से आने वाले यात्रियों को केंद्र तक पहुंचने में परेशानी नहीं हो। यहां बता दें कि समस्तीपुर में यह पहला जन औषधी केंद्र होगा। सस्ते दर पर लोगों को दवा मिले यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रयोक्ट में एक हैं।

 

Darbhanga Office: