दरभंगा : दरभंगा में 6 और 7 नवंबर के लिए ट्रैफिक रूट जारी, जानें कहां कौन सी गाड़ी को मिलेगी अनुमति

एकमी घाट से लोहिया चौक आने वाले मार्ग बंद रहेंगे। लोहिया चौक से बाकरगंज और पण्डासराय की ओर मात्र पूजा से संबंधित वाहन को ही जाने की अनुमति है। दारू भट्ठी चौक से बाकरगंज की ओर केवल पूजा से संबंधित वाहन को ही जाने की अनुमति है। अन्य वाहन जीएन गंज से कॉमर्शियल चौक की ओर मुड़ जाएंगे। नाका नंबर- 6 से जिला स्कूल की ओर मात्र पूजा से संबंधित वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति रहेगी।

बेला मोड़ से भण्डार चौक की ओर जाने वाले मार्ग में पूजा से संबंधित दो पहिया वाहनों के अतिरिक्त अन्य वाहनों का परिचालन बाधित रहेगा। भंडार चौक से ओवर ब्रिज की ओर जाने वाले मार्ग पर कॉर्मशियल वाहन नहीं चलेंगे। रेलवे स्टेशन से हराही पोखर की ओर जाने वाले मार्ग बाधित रहेंगे। रेलवे स्टेशन से मिर्जापुर चौक होते हुए वाहनों की निकासी की जाएगी। डेनवी रोड से हराही पोखर जाने वाले मार्ग बंद रहेंगे। कर्बला से हराही पोखर जाने वाले मार्ग बंद रहेंगे। दिल्ली मोड़ से शहर की ओर आने वाले रास्तों पर भारी वाहनों का प्रवेश बाधित रहेगा।

Darbhanga Office: