मधुबनी: मधुबनी राजग ने नगर निगम क्षेत्र में शुरू किया सदस्यता अभियान

राष्ट्रीय जनता दल मधुबनी विधानसभा के अंतर्गत नगर निगम मधुबनी का सदस्यता अभियान का आयोजन नगर अध्यक्ष पप्पू कुमार यादव के अध्यक्षता में राजद जिला कार्यालय कीर्तन भवन रोड मधुबनी में किया गया। मुख्य अतिथि जिला राजद जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक रामाशीष यादव, एवं पूर्व मंत्री सह नगर विधायक समीर कुमार महासेठ के उपस्थित में किया। सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह विधायक समीर कुमार महासेठ ने सूबे की नीतीश सरकार के नीतियों पर विरोध जताते हुए सदस्यता अभियान चलाकर समाज के कमजोर तबके के लोगों को राजद पार्टी से जोड़ने एवं तेजस्वी यादव का हाथ मजबूत करने का आवाहन किया गया। राजद के जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक रामाशीष यादव ने कहा कि कार्यकर्ता हीं पार्टी का रीढ़ होता है। आम कार्यकर्ता ही पार्टी को बढाता है, सजाता है और मजबूत बनाता है। इसलिए अब तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करते हुए इसबार बिहार में राजद की सरकार बनानी है। पूर्व विधायक ने पंचायत से लेकर गांव और मोहल्ले तक अभियान चलाने पर जोर दिया। बैठक में जिला महासचिव पवन कुमार यादव, बुद्ध प्रकाश,सचिन कुमार यादव, श्रवण कापड़ी, जिला प्रवक्ता इंद्रजीत राय, चरित्र सदा, राजेंद्र यादव, सुरेंद्र कुमार चौधरी, विजय चौधरी,सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Darbhanga Office: